आंध्र प्रदेश: बीबीसी तेलगू के अनुसार आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगने से एक व्यक्ति की मौ*त हो गई है।टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस की दो बोगियों में एलमंचिली रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आग लगने की सूचना रात 12:44 बजे मिली।
साउथ सेंट्रल रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा कि विजयवाड़ा डिवीजन के एलमंचिली रेलवे स्टेशन पर टाटानगर से एर्नाकुलम जाने वाली ट्रेन संख्या 18189 में आग लगने की घटना की सूचना मिली। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।
रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
- एलमंचिली: 7815909386
- अनाकापल्ली: 7569305669
- तुनी: 7815909479
- सामलकोट: 7382629990
- राजमंड्री: 088-32420541, 088-32420543
- एलूरु: 7569305268
- विजयवाड़ा: 0866-2575167
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
