उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमा*के में 4 लोगों की मौ*त हुई है। म*रने वालों में सभी महिलाएं हैं।वहीं इस ध*माके में 6 महिलाएं भी घायल हुई हैं, सभी घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला अमरोहा के रजबपुर थाना इलाके का है।
फैक्ट्री में धमाका किस वजह से हुआ उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि वह ध*माके के कारणों का पता लगा रही है। इस मामले पर अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद ने पत्रकारों से कहा कि लगभग 12 बजे एक लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में वि*स्फोट होने की सूचना मिली थी।
तत्काल मौके पर पुलिस फोर्स, एंबुलेंस पहुंची। उन्होंने बताया कि यहां पर चार महिलाओं की मौ*त हुई है, उनके श*वों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 6 महिलाओं के घायल होने की सूचना मिली है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
