लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रविवार को गुडंबा इलाके में एक घर से चल रही पटाखा फैक्ट्री में वि*स्फोट हो गया। बीबीसी संवाददाता सैयद मोज़िज़ इमाम के अनुसार इस हा*दसे में दो लोगों की मौ*त हो गई और कुछ लोग घायल हुए हैं। पीटीआई के अनुसार एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि वि*स्फोट उस घर में हुआ जहां पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। इसमें दो लोगों की मौ*त हुई है और कुछ घायल हैं। हा*दसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।
यूपी मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि सीएम योगी ने लखनऊ में पटाखा फै*क्ट्री में हुए हा*दसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृ*तक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
