Saturday , 13 June 2026
Breaking News

जिले में हुआ फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव इंडिया-75 आयोजन के अंतर्गत केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान में इस अभियान की शुरुआत सवाई माधोपुर जिले से की गई। जिसके अंतर्गत जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शुक्रवार को सुबह साढ़े 8 बजे जिला मुख्यालय के सिविल लाइन से जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। फ्रीडम रन में नेहरू युवा केन्द्र, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, तथा खेल विभाग से जुड़े स्वयं सेवकों ने भाग लिया।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी हर्षित खंडेलवाल ने बताया कि गत 12 मार्च को आजादी का अमृत महोत्सव अभियान का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। फिट इंडिया फ्रीडम रन का पहला संस्करण गत 15 अगस्त से गत 2 अक्टूबर के दौरान देश भर में आयोजित किया गया।

Fit India Freedom Run 2.0 organized in sawai madhopur

जिसमें 5 करोड़ से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया एवं 18 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की। फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का शुभारंभ आज शुक्रवार को किया गया एवं इसका समापन आगामी 2 अक्टूबर को होगा। दौड़ को रवाना करने से पूर्व जिला कलेक्टर ने कहां की इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक श्रम जैसे दौड़ एवं खेलकूद को अपने दैनिक जीवन में उतारने के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के तहत नागरिकों से आधा घंटा प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया गया। इस हेतु ‘‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’’ का नारा देकर इसे जनमानस तक पहुंचाने जी बात कही। इसी प्रकार से जिले के 75 गांव में 2 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के जरिए अधिक से अधिक युवा एवं नागरिकों तक इस अभियान को पहुंचाकर उन्हे फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के राज्य स्तरीय समन्वय भुवनेश कुमार भी उपस्थित रहे। फिट इंडिया फ्रीडम रन सिविल लाइन से रवाना होकर बरवाड़ा स्टैंड, टोंक रोड़, प्रेम मंदिर, मुख्य बाजार बजरिया, रेलवे स्टेशन के सामने होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंचकर संपन्न हुई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur City Council Commissioner Dalip Punia assumed charge.

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने संभाला कार्यभार

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के नवनियुक्त आयुक्त (Commissioner) दलीप …

Youth tree police sawai madhopur news 10 June 26 Vikalp Times

3 दिन से लापता युवक का श*व पेड़ से लटका मिला

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में तीन दिन से लापता एक युवक का श*व आज बुधवार …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !