Saturday , 7 March 2026
Breaking News

यागी तूफान के बाद भीषण बाढ़, दो लाख से अधिक लोग प्रभावित

म्यांमार: यागी तूफान के बाद म्यांमार में भीषण बाढ़ आई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस बाढ़ की वजह से करीब दो लाख तीस हजार लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। सरकारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश में सत्तारूढ़ जुन्टा ने बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए विदेशी सहायता का अनुरोध किया है। राजधानी नाएपाइडो सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। म्यांमार की सेना ने बताया कि बाढ़ से अब तक 33 लोगों की मौ*त हो चुकी है!

flood in Myanmar after cyclone Yagi, more than two lakh people affected

सरकारी दैनिक ‘न्यू लाइट ऑफ म्यांमार’ के अनुसार बेघर हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ अस्थायी राहत शिविर बनाए गए हैं। इस साल एशिया के सबसे शक्तिशाली तूफान टाइफून यागी से वियतनाम, चीनी द्वीप हैनान और फिलीपींस भी प्रभावित हुए हैं। सरकारी मीडिया का कहना है कि जुंटा प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग और अन्य अधिकारियों ने भारी बाढ़ वाले क्षेत्रों का दौरा किया है। उन्होंने बचाव और राहत प्रयासों का निरीक्षण भी किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !