Saturday , 7 March 2026
Breaking News

शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों का दौरा

जल भराव की स्थिति में जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07462-220602 एवं टोल फ्री नंबर 1070 पर करें सम्पर्क

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में आज गुरूवार को हुई मूसलाधर बारिश से जिला मुख्यालय सहित शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात नजर आए है। नागरिकों की जान और माल की सुरक्षा की दृष्टि से जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने संयुक्त रूप से सवाई माधोपुर शहर में राजबाग पुलिया सिटी बस स्टैण्ड, गोपाल जी का मंदिर पुलिया हाट बाजार, कच्ची बस्ती, राजकीय सामान्य चिकित्सालय, कोतवाली के पास लटिया नाला सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया है।

 

 

Flood like situation in many areas of Sawai Madhopur

 

 

जिला कलक्टर ने जलभराव वाले क्षेत्रों में आमजन से संवाद कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राजकीय सामान्य चिकित्सालय से मडपम्प लगाकर बरसात का पानी निकाले एवं आवश्यकता होने पर अन्य क्षेत्रों में भी सभी आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहे। जिन इलाकों में लोग फंसे हैं, वहां राहत पहुंचाए। सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और बाढ़ बचाव से संबंधित सभी विभाग 24 घण्टे अलर्ट रहें। रात्रि के समय किसी भी तरह की परेशानी सामने आने पर तुरंत वहां पहुंचे और आमजन को राहत दें।

 

 

 

उन्होंने लटिया नाले के तेज बहाव से निपटने के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश भी प्रदन किए है। साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जल स्तर कम होने के पश्चात बिजली, पानी सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की बहाली करने के निर्देश भी प्रदान किए है। उन्होंने कहा कि जलभराव एवं किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय आपदा प्रबन्धन नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07462-220602 एवं टोल फ्री नंबर 1070 पर सम्पर्क करें।

 

 

इस दौरान जिला कलक्टर ने आमजन से बारिश के दौरान सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील करते हुए कहा कि भारी बारिश की सम्भावना को देखते हुए निचले इलाकों एवं जर्जर भवनों में निवास कर रहे नागरिक सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार चौधरी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !