बीजिंग: स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह चीन की राजधानी बीजिंग के बाहरी इलाके में स्थित एक नर्सिंग होम में बाढ़ आने से 31 लोगों की मौ*त हो गई है। चीनी मीडिया के अनुसार, जब बाढ़ आई तो नर्सिंग होम के अंदर लगभग 77 बुजुर्ग थे। इनमें से करीब 40 लोग फंस गए क्योंकि पानी का स्तर लगभग 6 फीट तक बढ़ गया।
एक फुटेज में आपातकालीन टीमों को मियुन जिले में एक घर से लोगों को बचाने के लिए छाती तक पानी में उतरते हुए देखा गया। बाढ़ में मा*रे गए लोगों में से कई बुजुर्ग कथित तौर पर चलने में सक्षम नहीं थे। स्थानीय अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि आपातकालीन योजना में कई खामियां थीं और यह दर्दनाक घटना हमारे लिए एक सबक है। बीजिंग में आई इस बाढ़ में कुल 44 लोगों की मौ*त हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
