अमेरिका: अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ की वजह से 13 लोगों की मौ*त हो गई है। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के चलते 20 बच्चे लापता हैं। टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने कहा कि बाढ़ वाले इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हेलीकॉप्टर और बचाव दल की नौ टीमें शामिल हैं।
डैन पैट्रिक ने कहा है कि म*रने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। डैन पैट्रिक ने ये भी कहा है कि सड़कों पर पानी भरा होने की वजह से म*रने वालों की तलाश करने में देरी हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी टेक्सास में आने वाले कुछ घंटों में बाढ़ से हालात और गंभीर हो सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
