असम: भारत के पूर्वोत्तर में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण तीन राज्यों में हालात खराब हैं। नागालैंड, असम और मणिपुर में बाढ़ से बचाने के लिए भारतीय सेना बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान चला रही है।
असम राइफल्स के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पूरे क्षेत्र में 40 टुकड़ियां तैनात की हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अब तक 3,820 लोगों को बचाया है और 2,095 लोगों को मेडिकल सुविधा दी गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
