Thursday , 23 July 2026
Breaking News

37 रुपये का प्रोटीन बेच रहे 400 में, हुआ खुलासा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर मेडिकल दुकानदार 37 रुपये का प्रोटीन का डिब्बा 400 रुपये में और 30 रुपये की सिरप 156 रुपये में धड़ल्ले से बेच रहे हैं। दवाइयों की कीमत से अनजान आमजन चिकित्सकों द्वारा लिखे जाने पर मजबूरन उन्हें खरीद भी रहे हैं। मेडिकल दुकानदारों ओर चिकित्सकों की मिली भगत से यह लू*ट का खेल चल रहा है और आम आदमी की जेब कट रही हैं।

 

 

 

Food safety team action on medical store in sawai madhopur

 

 

ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को देखने को मिला जब चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही करते हुए प्रोटीन पाउडर का डिब्बा और कफ सिरप जप्त की। जानकारी के अनुसार त्यौहारी सीजन के मध्यनजर राज्य सरकार के आदेश पर शुद्ध के लिए यु*द्ध अभियान के तहत खाद्द सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्द निरीक्षक विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बजरिया स्थित जेके मेडिकल एजेंसी पर कार्यवाही की। टीम ने मेडिकल से दो डिब्बे प्रोटीन एंव खाना हजम करने की 40 सिरप जब्त की और नमूने लिए है।

 

 

 

 

इसके साथ ही टीम ने बजरिया में दो परचून की दुकानों से भी बादाम एवं बेसन के भी नमूने लिए है। खाद्य निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम द्वारा जेके मेडिकल एजेंसी पर छापेमार कार्यवाही की गई और प्रोटीन व सिरप जब्त कर सैंपल लिये गये। उन्होंने बताया कि जिस प्रोटीन के डिब्बे की वास्तविक कीमत 37 रुपये है, उसे मेडिकल स्टोर वाले 400 रुपये में बेच रहे हैं। वहीं जिस सिरप की कीमत 30 रुपये है उसे 156 रुपये में बेच रहे हैं। प्रोटीन के डिब्बे और सिरप पर प्रिंट रेट भी बाजार में बेचे जा रहे दाम के ही हैं।

 

 

 

 

 

 

जबकि उनकी ओरिजनल कीमत बहुत कम हैं। कार्यवाही से ये सामने आया कि मेडिकल स्टोर संचालक चिकित्सकों के साथ मिलकर आमजन की जेब पर किस तरह डाका डाल रहे है, चिकित्सक दवा लिखते है और दवा की ओरिजनल कीमत से अनजान आमजन मेडिकल से दवा खरीदता है और लू*ट लिया जाता है। मेडिकल एजेंसी से लेकर चिकित्सको एवं मेडिकल स्टोर का कमीशन तय है और जेब आम आदमी की कट रही है। दवाइयों के नाम पर की जा रही लू*ट अकेले सवाई माधोपुर में ही नहीं बल्कि प्रदेश एवं देश स्तर पर हो रही है।

 

 

 

 

फार्मा कम्पनियों से लेकर चिकित्सक, मेडिकल एजेंसी ओर मेडिकल स्टोर का कमीशन फिक्स है और जेब आमजन की कट रही है। सवाई माधोपुर में की गई इस कार्यवाही से तो यही साबित हो रहा है कि दवाइयों की असली कीमत कुछ और है और बाजार में प्रिंट रेट के नाम पर आमजन की जेब पर ये किस तरह डाका डाल रहे हैं। इस तरह की दवाईयां अधिकांश मेडिकल स्टोर पर बेची जा रही हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !