Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कोटा में हुआ डाईट के नए भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

कोटा: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट, कोटा के नवीन भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा गुरुवार को किया गया। समारोह के बाद शिक्षा मंत्री ने 50 नए प्राथमिक विद्यालय खोलने एवं 100 विद्यालयों को क्रमोन्न्त करने की भी घोषणा की है। उन्होंने  कहा कि प्रदेश में एक ही दिन में 60000 पात्र छात्राओं को टैबलेट दिए गए एवं विभिन्न पदों पर डीपीसी कर शिक्षकों को प्रमोशन दिए गए।
Bhoomi pujan and foundation stone laying ceremony of new building of DIET in Kota
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आने वाले वर्षों में प्रदेश में करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती होगी और प्रदेशवासियों को विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की शिकायत नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 20000 नए शिक्षकों की नियुक्ति की है। जो नियुक्तियां अटकी हुई हैं उनमें बाधाओं को दूर कर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने जनवरी के प्रथम सप्ताह में रीट के आयोजन की भी घोषणा की।
 उन्होंने कोटा में बनने वाले नवीन डाईट भवन को मॉडल डाइट बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि यहां एमएड एवं पीएचडी योग्यता धारी प्रशिक्षक ही लगाए लगाए जाएंगे।  डाइट के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक आदर्श शिक्षक बने, राज्य सरकार का यही प्रयास है। उन्होंने बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार देने पर भी जोर दिया और प्रशिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन एवं व्यवहार के माध्यम से आदर्श प्रस्तुत करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने आशा व्यक्त की कि डाइट में जो शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, वे समाज में जाकर शिक्षा का उजाला फैलाएंगे।
उन्होंने कहा कि अपने विधायक कोष से विकास कार्य करवाने में उन्होंने शिक्षा एवं चिकित्सा को सर्वाधिक प्राथमिकता दी है एवं 50 प्रतिशत विधायक कोष की राशि शिक्षा के लिए जारी की है। उन्होंने कोटा में मॉडल डाईट भवन के लिए शिक्षा मंत्री का धन्यवाद दिया है। इससे पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधायक कल्पना देवी एवं अन्य अतिथियों ने नए डाइट भवन के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
उन्होंने शिलापट्टिका एवं नए डाइट भवन के मॉडल का भी अनावरण किया। कोटा में डाईट भवन राजस्थान के सभी भवनों में से उत्कृष्ट और मॉडल भवन बनेगा। नया भवन 30000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगा। यह दो मंजिला होगा एवं प्रथम चरण में 6 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से अकादमिक एवं प्रशासनिक भवन, ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल एवं दो होस्टल बनेंगे। पूरे भवन के निर्माण पर विभिन्न चरणों में 16 करोड रुपए खर्च होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

The curious math of Kota Nagar Nigam election expenses, car e-rickshaw rent news vikalp times

कोटा चुनाव खर्च का गजब गणित: कार बोली- मैं 1000 की, ई-रिक्शा बोला- मेरी रेट 1600!

कोटा: Kota नगर निगम चुनाव (Nagar Nikay Election 2026) के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों (Ward Parshad) …

Pregnant Women New Medical College and hospital jk loan hospital kota doctor News Vikalp Times

कोटा में 5 मौ_तों से मचा था हड़कंप, 3 डॉक्टर हुए सस्पेंड…अब चार जांच कमेटियों ने कहा- दोषी नहीं!

कोटा: Kota में प्रसूताओं की मौ_त और किडनी फेल्योर (Kidney Failure) के करीब 5 महीने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !