Sunday , 6 September 2026
Breaking News

आरबीएसई 2024 की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं में पहली बार निबंधात्मक प्रश्नों में भी मिलेंगे विकल्प

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2024 की मुख्य परीक्षा में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। अब निबंधात्मक (दीर्घ उत्तरीय) प्रश्न में भी विद्यार्थियों को विकल्प मिलेगा। इसका प्रदेश के करीब 20 लाख स्टूडेंट्स को नौ नंबर के प्रश्न में फायदा होगा। इससे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

 

बोर्ड को शिक्षा ग्रुप-5 से हरी झंडी मिलने के बाद इसे लागू करने की कवायद की जा रही है। बोर्ड द्वारा वर्ष 2023 की परीक्षातक दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं था। पेपर के सी खंड में परीक्षार्थी को तीन प्रश्नों में एक ही सवाल दिया जाता था। यदि उसे आता था तो वह प्रश्न छात्र हल कर लेता था, अन्यथा वह उससे छूट जाता था। ऐसे में परीक्षार्थी को प्रति प्रश्न सीधा तीन नंबर का नुकसान होता था। बोर्ड ने विद्यार्थी हित को देखते हुए प्रश्न पत्र के इस सेक्शन में बदलाव किया है।

 

For the first time in RBSE 2024 10th-12th examinations, there will be options in essay questions also

 

खंड सी में होगा बदलाव, परीक्षार्थी को 16.07% अंक का फायदा

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं के प्रश्न पत्र एबीसीडी चार खंडों में घंटे रहते हैं। इसमें खंड सी में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं। बोर्ड के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक खंड सी में तीन-तीन नंबर के तीन प्रश्न यानी कुल नौ प्रश्न रहेंगे। इन प्रश्नों में विकल्प मिलेगा। यह कुल प्राप्तांक का 16.07 प्रतिशत भाग होगा। इसका फायदा यही होगा कि परीक्षार्थी को यदि मूल सवाल नहीं आता होगा तो वह विकल्प वाला सवाल कर सकेगा। बोर्ड द्वारा हिंदी व अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में इस प्रश्न पत्र को जारी करेगा। बोर्ड के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रश्नों के प्रकार व अंक भार का विवरण भी मॉडल प्रश्न पत्र के साथ जारी किया जाएगा। बोर्ड को शिक्षा ग्रुप-5 से हरी झंडी मिलने के बाद इसे लागू करने की कवायद की जा रही है। बोर्ड द्वारा वर्ष 2023 की परीक्षा तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं था।

 

पेपर के सी खंड में परीक्षार्थी को तीन प्रश्नों में एक ही सवाल दिया जाता था। यदि उसे आता था तो वह प्रश्न छात्र हल कर लेता था, अन्यथा वह उससे छूट जाता था। ऐसे में परीक्षार्थी को प्रति प्रश्न सीधा तीन नंबर का नुकसान होता था। बोर्ड ने विद्यार्थी हित को देखते हुए प्रश्न पत्र के इस सेक्शन में बदलाव किया है। मॉडल प्रश्न इस महीने में ही संभव बोर्ड द्वारा अब पेपर में बदलाव की हरी झंडी मिलने के बाद मॉडल प्रश्न पत्र तैयारी का काम शुरू कर दिया गया है। बोर्ड के अधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि इस महीने में ही मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इनके आधार पर परीक्षार्थी तैयारी कर सकेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !