Saturday , 31 May 2025

फारेस्ट विभाग ने पकड़े 2 मगरमच्छ 

कोटा: राजस्थान में मानसून की विदाई हो चुकी है। ऐसे में गर्मी भी बढ़ी है। इस बदलते हुए मौसम के साथ कोटा जिले में मगरमच्छ के बाहर निकलने की घटनाएं सामने आ रही है। यहाँ फारेस्ट विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से दो मगरमच्छ रेस्क्यू किए है। इसके बाद दोनों को सुरक्षित डेम में रिलीज किया गया है।

 

Forest department caught 2 crocodiles in kota

 

 

फारेस्टकर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे बोरखेड़ा में रेल विहार कॉलोनी में चार फीट लंबा मगरमच्छ आ गया था, जो पत्थर के स्टॉक में टहल रहा था। यहाँ मगरमच्छ को देख हड़कंप सा  मैच गया। लाडपुरा रेंजर की सूचना पर मौके पर गए। इसके बाद 15 मिनट में मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। दूसरी घटना आज सुबह सोमवार करीब 7 बजे के आसपास की है। आर्मी एरिया में हाड़ौती गेट के सामने 5 फीट लंबा मगरमच्छ आ गया था।

 

 

 

 

मगरमच्छ सेना के ट्रक के टायर के पास बैठा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों की उसपर नजर पड़ी। सूचना पर मौके पर गए। करीब 15 मिनट में उसे रेस्क्यू कर पकड़ा। दोनों मगरमच्छ को सुरिक्षत तरीके से डेम में रिलीज किया गया। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बरसात के दिनों में नहर और नालों में पानी बहाव के साथ मगरमच्छ बहकर खाली प्लॉटों में आ गए है। गर्मी बढ़ने के साथ ही प्लाटों में पानी सूख रहा है। गर्मी के चलते मगरमच्छ बाहर निकलने लगे है। इस दौरान रेस्क्यू टीम में राजपाल, पंकज, सुनील, हरिप्रकाश, अमजद खान शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Date for filing income tax return extended

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख बढ़ी

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स …

Itawa Police Kota News 27 May 25

35 वर्षीय युवक ने फं*दा लगाकर की आ*त्मह*त्या

35 वर्षीय युवक ने फं*दा लगाकर की आ*त्मह*त्या     कोटा: 35 वर्षीय युवक ने …

Kaithoon Police Station Kota News 27 May 25

पुलिस ने 3 बकरी चोरों को दबोचा

कोटा: कोटा जिले की कैथून थाना पुलिस ने तीन बकरी चोरों को गिर*फ्तार किया है। …

Bhimganjmandi police kota News 27 May 25

माला रोड फ्लाई ओवर के पास अज्ञात व्यक्ति का मिला श*व

माला रोड फ्लाई ओवर के पास अज्ञात व्यक्ति का मिला श*व     कोटा: माला …

Youth MBS Hospital Kota City Police News 27 May 25

युवक ने फं*दा लगाकर की आ*त्मह*त्या

युवक ने फं*दा लगाकर की आ*त्मह*त्या     कोटा: युवक ने फं*दा लगाकर की आ*त्मह*त्या, …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !