Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पतंगबाजी से घायल पक्षियों के उपचार के लिए मोबाइल यूनिट का गठन

जयपुर: शासन सचिव पशुपालन गोपालन और डेयरी डॉ. समित शर्मा ने कहा है कि मकर संक्रांति के अवसर पर जयपुर शहर में होने वाली पतंगबाजी से घायल पक्षियों के उपचार के लिए पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक जयपुर सहित समस्त 16 अधीनस्थ पशु चिकित्सा संस्थाएं  13 जनवरी से 20 जनवरी तक सुबह 6:00 से शाम 8:00 बजे तक खुली रहेंगी।
Formation of mobile unit for the treatment of birds during kite flying
उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के दिन किसी भी अधिकारी कर्मचारी को किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। मकर संक्रांति के दिन घायल पक्षियों का मौके पर उपचार करने के लिए मोबाइल यूनिट का भी गठन किया गया है। यह सभी मोबाइल यूनिट सूचना प्राप्त होते ही घायल पक्षियों के उपचार के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचकर उनका इलाज करेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पांच बत्ती स्थित पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक जयपुर को कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां लैंडलाइन नंबर 0141233237 पर  तथा डॉक्टर जितेंद्र राजोरिया 9414228901 से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा पशु चिकित्सालय, हीरापुरा, में डॉ. अमित गोयल 9024 754721, गांधीनगर में डॉ. अनिल कुमार शांडिल्य 94148 49055, दुर्गापुरा में डॉ. नीरज शुक्ला 94140 28244, नाहरी का नाका में डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत 982900 5334,  सिरसी में डॉ. विक्रम सिंह 94144 67759, हरमाड़ा में डॉक्टर एनके वर्मा 9660 324 545, पुरानी बस्ती में डॉ. पुष्पेंद्र कालोरिया 94147 26733, आदर्श नगर में डॉ. प्रवीण कुमार सोनी 98294 12052, आमेर में डॉ. सुनील जैन 8302 437820, जगतपुरा में डॉ. मोहनलाल मीणा 77424 3997, मानसरोवर में डॉ. निरूपा सीरवी 9414 324 891जयपुर उत्तर में डॉ. जितेंद्र कुमार 82900 15392, झोटवाड़ा में डॉ. रामकृष्ण बोहरा 94144 54282 सांगानेर में डॉक्टर कौशल मंडावरा 94138 05281तथा पशु चिकित्सालय जयपुर में डॉ. राकेश कुमार चौधरी 94142 76460 से संपर्क किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !