नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय अप*राध न्यायाधिकरण ने अदालत की अवमानना के एक मामले में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को छह महीने की जेल की स*जा सुनाई है। पिछले साल जुलाई में बांग्लादेश में तत्कालीन सरकार के खिलाफ प्रद*र्शनों के बाद शेख हसीना को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। उसके बाद यह पहली बार है जब शेख हसीना को किसी मामले में स*जा सुनाई गई है। मामले में एक और अभियुक्त शकील अकंद बुलबुल को दो महीने की कै*द की स*जा सुनाई गई है।
मुख्य अभियोजक ताजुल इस्लाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह स*जा उस दिन से प्रभावी होगी जिस दिन वे (शेख हसीना) आत्मसमर्पण करेंगी या पुलिस उन्हें गिर*फ्तार करेगी। इससे पहले मुख्य अभियोजक ताजुल इस्लाम ने शेख हसीना के खिलाफ अदालत की अवमानना की शिकायत दर्ज की थी। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें कहा गया था कि उन्हें 227 लोगों को मा*रने का लाइसेंस मिला है। मुख्य अभियोजक ने दावा किया कि यह बातचीत एआई की नहीं थी।
इस्लाम ने कहा कि सीआईडी फोरेंसिक रिपोर्ट का विश्लेषण करने और सभी की दलीलें सुनने के बाद अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि इस विवादास्पद बातचीत के माध्यम से शेख हसीना ने उन लोगों ह*त्या की और उनके घरों को जला*या जो गवाह या जांच अधिकारी थे और मुकदमे की प्रक्रिया में शामिल थे। ये अंतरराष्ट्रीय आप*राधिक न्यायाधिकरण अधिनियम के तहत इस न्यायाधिकरण की लंबित कार्यवाही को प्रभावित करने का अप*राध है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
