मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को अनुशासनहीनता और पार्टी वि*रोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। कांग्रेस की घोषणाओं के लिए बनाए गए आधिकारिक एक्स अकाउंट @INCSandesh पर लक्ष्मण सिंह को निष्कासित किए जाने की प्रेस रिलीज जारी की है।
इसमें लिखा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को उनकी पार्टी वि*रोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से छह वर्ष की अवधि के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। तारिक अनवर बोले लगता है कि लक्ष्मण सिंह बीजेपी में जाने का मन बना चुके हैं। कांग्रेस के डिसिप्लिनरी एक्शन कमिटी के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने कहा कि लक्ष्मण सिंह लगातार पार्टी विरो*धी काम कर रहे थे।
अनुशासनहीनता कर रहे थे। पार्टी के खिलाफ बोल रहे थे। उनको प्रदेश कांग्रेस कमिटी की तरफ से कई बार वॉर्निंग भी दी गई। लेकिन ऐसा लगता है कि वो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जाने का मन बना चुके हैं। इसलिए उनके रवैये में कोई तब्दीली नहीं आई। उन्होंने कहा कि आखिरकार केंद्रीय अनुशासन समिति ने उनके मामले को देखा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और वहां के प्रभारी दोनों ने उनके पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश किया। उसके बाद समिति ने फैसला लिया है कि उनको पार्टी से छह साल के लिए पार्टी निष्कासित किया जाए।