तेलंगाना: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने मंगलवार को के कविता को पार्टी वि*रोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कविता को पार्टी से निकालने का फैसला उनके पिता और पार्टी अध्यक्ष के चंद्रशेखर ने किया है। के कविता विधान परिषद की सदस्य हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी के आधिकारिक हैंडल पर हुए पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई है। के कविता को पार्टी से निकालने को लेकर पार्टी की तरफ से जारी बयान में लिखा है कि एमएलसी कविता की हालिया पार्टी वि*रोधी गतिविधियों से पार्टी की छवि और हितों को नुकसान पहुंच रहा था। उनकी गतिविधियों को पार्टी लीडरशिप ने गंभीरता से लिया है। पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर राव ने इसे देखते हुए कविता को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निकालने का फैसला किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
