नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना सरकार में मंत्री बनाया गया है। अजहरुद्दीन को तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने आज शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत अन्य मंत्री भी राजभवन के दरबार हॉल में मौजूद रहे। तेलंगाना सरकार की वेबसाइट के अनुसार मौजूदा सरकार में मंत्री के तौर पर अजहर से पहले कोई मुस्लिम चेहरा नहीं था।
विपक्ष ने अजहरुद्दीन को मंत्री बनाए जाने को तेलंगाना में होने वाले जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव से भी जोड़ा है। मोहम्मद अजहरुद्दीन क्रिकेट के मैदान में अपनी शानदार फील्डिंग और बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी भी की है। क्रिकेट छोड़ने के बाद अजहरुद्दीन ने राजनीति के मैदान में किस्मत आज़माई। वो उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर साल 2009 में सांसद भी निर्वाचित हुए थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
