झारखंड: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया है। इसकी पुष्टि उनके बेटे और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है। हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा है कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।
शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक थे और लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। उन्होंने तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य किया है। इसके अलावा वह संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा के भी सदस्य रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
