गुजरात: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडोदरा पुल हा*दसे के मृ*तकों के परिवार और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि गंभीरा पुल का एक हिस्सा ढहने से हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। राज्य सरकार इस त्रासदी से प्रभावित हर परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ है। राज्य सरकार दुर्घटना में जा*न गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिजनों को 4 लाख रुपये की मदद देगी।
इसके अलावा, दुर्घटना में घायल हर व्यक्ति को 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी और घायलों के इलाज की सभी व्यवस्था भी राज्य सरकार करेगी। बता दें कि बुधवार को गुजरात में आणंद और पादरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल का बीच का हिस्सा ढह गया था। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पीएम नेशनल रिलीफ फंड से मृ*तकों के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
