गुजरात: गुजरात में वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला मही नदी पर बना 45 साल पुराना गंभीरा पुल बुधवार सुबह अचानक ढह गया। इस दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौ*त हो चुकी है। बीबीसी संवाददाता तेजस वैद्य से बात करते हुए वडोदरा के कलेक्टर अनिल धमेलिया ने बताया कि हा*दसे में 15 लोगों की मौ*त हो गई है। 4 लोग अभी भी लापता हैं और 5 लोग घायल हुए हैं।
वडोदरा के कलेक्टर अनिल धमेलिया ने बताया है कि माही नदी दुर्घटना में आज सुबह तीन श*वों को निकाला गया है और इसके कारण म*रने वालों की संख्या 15 पहुंच गई है। कलेक्टर ने बताया कि बचाव अभियान आज सुबह सात बजे से ही शुरू कर दिया गया था। एनडीआरएफ और अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। ज्यादातर श*वों को बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक 15 लोगों के श*व बरामद हुए हैं और 4 लोग लापता हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में दस से अधिक एजेंसियां लगी हुई हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
