Saturday , 7 March 2026
Breaking News

CISF की नारी शक्ति की ऐसी मिसाल, जिसने छू लिया आसमान और बना दी नई पहचान

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला सब-इंस्पेक्टर गीता समोटा ने 8,849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट की सफल चढ़ाई कर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाली वो पहली सीआईएसएफ कर्मी हैं। 19 मई, 2025 को गीता समोटा ने माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई की है।

Geeta Samota, the first CISF personnel to create history by climbing Mount Everest

सीआईएसएफ ने एक्स पर पोस्ट कर गीता समोटा बधाई दी है। राजस्थान के सीकर जिले के चक गांव की गीता समोटा ने साल 2011 में सीआईएसएफ जॉइन किया था। साल 2015 में उन्हें औली स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) प्रशिक्षण संस्थान में छह हफ्ते के बेसिक पर्वतारोहण कोर्स के लिए चयनित किया गया।

वह अपने बैच में एकमात्र महिला प्रतिभागी थीं। साल 2017 में उन्होंने एडवांस पर्वतारोहण की ट्रेनिंग पूरी की। ऐसा करने वाली वो पहली सीआईएसएफ कर्मी बनीं। गीता समोटा ने और भी कई चोटियों पर सफल चढ़ाई पूरी की है। सीआईएसफ की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि गीता समोटा की ऐतिहासिक सफलता से प्रेरित होकर सीआईएसएफ साल 2026 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए अपनी एक टीम भेजने की योजना बना रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !