Sunday , 6 September 2026
Breaking News

5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के मूल निवास अब बनेंगे विद्यालय स्तर पर

गहलोत सरकार ने बच्चों और अभिभावकों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल लेवल पर ही मूल निवास बनाने की अनुमति प्रदान की है। इसको लेकर गृह विभाग द्वारा विस्तृत परिपत्र जारी कर दिया गया है। इस परिपत्र के जारी होने के साथ ही अब कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों का मूल निवास स्कूल में ही बन सकेगा। अब 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के मूल निवास बनाने के आवेदन ई मित्र केंद्रों से नहीं बल्कि उनके विद्यालय से भरे जाएंगे। मूल निवास प्रमाण-पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होने के बाद स्कूल से ही वितरित किए जाएंगे। गृह विभाग ने इसकी एडवाइजरी जारी करते हुए आवेदन की प्रक्रिया और दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

Gehlot government permission students classes 5 to 8 build original residence school in rajasthan

 

5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के मूल निवास अब बनेंगे स्कूलों में

1. राज्य की सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत
2. कक्षा 5 से 8 वीं तक के बच्चों के मूल निवास प्रमाण पत्र सम्बन्धी निर्देश जारी
3. संस्था प्रधान सभी दस्तावेजों को सरकार द्वारा अधिकृत उपखंड अधिकारी के परिक्षेत्र में
4. स्थापित ई-मित्र/ सीएससी केंद्र के माध्यम से भिजवाएंगे सक्षम अधिकारी को
5. सक्षम अधिकारी अगले 30 से 60 दिनों में जारी करेंगे मूल निवास प्रमाण पत्र
6. अगर आवेदन किसी कारण से होगा निरस्त
7.  तो इसकी कारण सहित सूचना भेजी जाएगी संस्था प्रधान को
8. मूल निवास प्रमाण पत्र जारी होने के बाद उसकी एक कॉपी
9. स्कूल में विद्यार्थियों को लाभ, रियायत, सुविधाएं दिलाने के लिए

गृह विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार मूल निवास प्रमाण-पत्र यथा कक्षा 5 में अध्ययनरत विद्यार्थी को जारी किया जाएगा। लेकिन किसी अपरिहार्य कारणों से किसी विद्यार्थी का कक्षा 5 में मूल निवास प्रमाण-पत्र जारी नहीं हो पाता है तो ऐसे विद्यार्थियों का मूल निवास प्रमाण पत्र कक्षा 8 में भी जारी किया जा सकता है। हालांकि शिक्षा निदेशालय ने गृह विभाग के इन आदेशों की पालना के लिए संस्था प्रधानों को पाबंद नहीं किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !