लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हर तरह के साम दंड भेद अपना रही हैं। इसी बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उन्हें बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में चाचा और उसके सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। तेजस्वी ने कहा की चाचा (नीतीश कुमार) को बीजेपी ने हाईजैक कर लिया होगा।

लेकिन उन्होंने मुझे उन लोगों को सत्ता से बाहर करने को लेकर मार्गदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि चाचा शरीर से NDA में हैं, लेकिन मन से हमारे साथ हैं। तेजस्वी याद कहा की आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी दो महीने पहले तक कहा करते थे कि जो चौदह में आए हैं वो चौबीस में जाएंगे। हम उन्हीं के दिखलाए रास्ते पर चल रहे हैं और उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से भाजपा को हराएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया