गुजरात: गुजरात के आणंद और पादरा को जोड़ने वाले पुल का बीच का हिस्सा ढह जाने से नौ लोगों की मौ*त हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृ*तक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। वडोदरा के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक नौ लोगों की मौ*त हो चुकी है और नौ को बचा लिया गया है।
बचाए गए लोगों की हालत सामान्य है। उन्होंने कहा कि अभी भी दो ट्रक पानी में हैं और उन्हें बाहर निकाले जाने के बाद ही पता चलेगा कि उनमें कोई जीवित या मृ*त व्यक्ति फंसा है या नहीं। बीबीसी गुजराती के अनुसार, बुधवार की सुबह वडोदरा जिले के बाहरी इलाके में मही नदी पर बना यह पुल टूट गया। इसके कारण कई वाहन नदी में गिर गए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
