नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया है कि 18 जुलाई को शारदा यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने हॉस्टल में आ*त्मह*त्या कर ली है। सुधीर कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि 18 जुलाई को थाना नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना मिली कि शारदा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा ने आ*त्मह*त्या कर ली है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरा*सत में लिया गया है।
शारदा यूनिवर्सिटी के छात्र प्रशासन के खिलाफ गुस्से में थे। अभी हालात काबू में हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। न्याय की मांग को लेकर स्टूडेंट्स और मृ*त छात्रा के परिजन प्रद*र्शन कर रहे हैं। छात्रा की मां ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि मेरी बेटी के लिए मुझे न्याय चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, मैं यहीं पर रहूंगी। वहीं छात्रा के भाई ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि मेरी बहन से कहा गया कि उन्होंने असाइनमेंट पर जा*ली हस्ताक्षर किए हैं।
सोमवार को मेरे पापा कॉलेज में आए तो उन्होंने डीन से बात की। डीन ने भरोसा दिलाया कि हम किसी स्टूडेंट को टारगेट नहीं होने देंगे। हमें उसकी क्लासमेट से पता चला है कि टीचर्स ने उसे ताने मारे हैं कि आप तो साइन करने में एक्सपर्ट हो तो इस पर भी साइन कर लो। उन्होंने मेरी बहन को ये धम*की भी दी कि आपको फेल कर देंगे, एग्ज़ाम नहीं देने देंगे। उन पर बहुत दबाव डाला गया और इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
