नई दिल्ली: दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव इलाक़े में सोमवार देर रात एक लड़की की गो*ली मा*रकर ह*त्या कर दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। दिल्ली के शाहदरा की एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने बताया कि लगभग आधे घंटे पहले हमें एक कॉल आई थी। हमें बताया गया कि एक लड़की को गो*ली मा*र दी गई है।
यह घटना जीटीबी एनक्लेव इलाके में हुई है। उन्होंने कहा कि श*व को देखकर लग रहा है कि लड़की की उम्र 20 वर्ष है। हालांकि, श*व की पहचान नहीं की जा सकी है। दो गोली मा*रे जाने के निशान दिख रहे हैं। पूरी जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
