Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

हिमाचल प्रदेश में छात्रा की मौ*त, परिजनों ने यौ*न उत्पी*ड़न और रै*गिंग के लगाए आरोप 

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में एक छात्रा की मौ*त के मामले में पुलिस ने यौ*न उ*त्पीड़न और रै*गिंग का मामला दर्ज किया है।छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ कॉलेज में रै*गिंग हुई और कॉलेज के प्रोफेसर ने यौ*न उ*त्पीड़न किया था।पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

 

Girl Student Himachal pradesh Police News 03 Jan 26

 

कांगड़ा जिले के एसपी अशोक रत्तन ने बताया कि हमें एक शिकायत मिली थी, उसकी पुष्टि करने के बाद हमने गुरुवार (1 जनवरी) शाम शिकायत दर्ज कर ली है। इसमें बीएनएस की विभिन्न धाराएं और रै*गिंग एक्ट के तहत धाराएं लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मृ*तका धर्मशाला की रहने वाली थीं। जांच अभी शुरुआती दौर में है। फैकल्टी मेंबर पर यौ*न उ*त्पीड़न के आरोप और सहकर्मियों पर रै*गिंग के आरोप विचाराधीन हैं और इनकी पुष्टि की जा रही है।

 

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 तारीख की घटना सीएम हेल्पलाइन के जरिए रिपोर्ट हुई थी, हमने इसकी भी छानबीन की। उस समय यौ*न उ*त्पीड़न के आरोप नहीं शामिल थे। अभी इन आरोपों की पुष्टि की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि लड़की का इलाज सात विभिन्न अस्पतालों में हुआ है। पुलिस इलाज की जानकारी अस्पतालों से लेकर मौ*त के कारणों की जांच करेगी।

 

क्या बोले माता-पिता:

छात्रा की मां ने अभियुक्तों को गिर*फ्तार करने और न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं बस ये चाहती हूं कि जो भी इसमें शामिल हैं, वो पकड़े जाएं। मेरे बच्चे को इंसाफ चाहिए। वहीं उनके पिता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ मा*रपीट हुई, जिसके बाद वह डिप्रेशन में चली गई। उन्होंने कॉलेज के प्रोफेसर पर यौ*न उ*त्पीड़न के आरोप भी लगाए है।

 

 

पिता ने कहा कि मेरी बच्ची के साथ गलत हुआ है। इनके प्रोफेसरों ने ऐसा किया है। मा*रपीट की घटना के बारे में वह बताते हैं कि मेरे बच्चे ने मुझे फोन करके बताया कि उसे लड़कियों ने मा*रा है। उसने लड़कियों का नाम बताया…. वह डरी हुई थी। उसको डराया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !