नई दिल्ली: गोवा में एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौ*त के मामले में अभियुक्त लूथरा ब्रदर्स को मंगलवार को थाईलैंड से भारत लाया गया। सौरभ और गौरव लूथरा, नाइट क्लब के को-ओनर हैं। 6 दिसंबर को हुई घटना के कुछ घंटों बाद दोनों थाईलैंड भाग गए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इंटरपोल ने दोनों भाइयों के खिलाफ नोटिस जारी किया।
दोनों को 11 दिसंबर को थाईलैंड पुलिस ने हिरा*सत में ले लिया था। नाइट क्लब के तीसरे पार्टनर अजय गुप्ता को पिछले हफ्ते दिल्ली में हिरा*सत में लिया गया था। पुलिस के अनुसार भारत लौटने के बाद दोनों भाइयों से गैर-इरादतन ह*त्या और अन्य आरोपों में पूछताछ की जाएगी। दोनों भाई किसी भी गलत काम से इनकार करते हैं। उनका कहना है कि उनका कानून से बचने का कभी इरादा नहीं था। उनका आरोप है कि एक बड़े हा*दसे में उन्हें गलत तरीके से खलनायक के रूप में पेश किया जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
