Sunday , 8 March 2026
Breaking News

तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधी बकरियां, चुरा ले गए चोर

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिछले कई महीनों से तेंदुए ने आ*तंक मचाया हुआ है। जिसकी वजह से लोग बहुत ज्यादा डरे और सहमे हुए हैं। बीते कुछ दिनों पूर्व प्रशासन की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरियों को रखा गया था, लेकिन तेंदुआ तो पकड़ में नहीं आया बल्कि बेचारी बकरियां चोरों का निवाला बन गई। यहाँ चोर पिंजरे में रखी गई बकरियों को ही चुरा ले गए।

 

 

Goats tied in cages to catch leopard in Bijnor up

 

 

बिजनौर में तेंदुए के आ*तंक से लोग बहुत डरे हुए हैं। खेतों से लेकर गांवों और सड़कों पर ये गुलदार घूमते दिख जाता है। वन विभाग की टीम ने इन्हें पकड़ने के लिए गांव के आसपास के पूरे इलाके में 50 से अधिक जगह जाल बिछाएं है जिनमें से कई में बकरियों को रखा गया था। ताकि तेंदुए शिकार की तलाश में आए और उसे पकड़ा जा सके। लेकिन ये तो दाव उल्टा ही पद गया।

 

 

तेंदुए को फंसाने के लिए रखी थी बकरियां, चोरों का बनी निवाला:

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार तेंदुए के खतरे के बीच चोरों के हौसले बुलंद हैं। इससे पहले कि बकरियों को देखकर तेंदुआ वहां पहुंचे, इससे पहले ही चोर बकरियों पर हाथ साफ कर ले रहे हैं। उन्हें या तो मा*रकर खा लेते है या बाजार में बेच देते हैं। राम बाग कॉलोनी में रहने वाले रूपेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के पास एक तेंदुआ दिखाई दिया था, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

 

 

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जिसमें बकरी रखी गई थी। लेकिन इस बकरी को किसी ने चुरा लिया, इसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर एक और बकरी खरीदने के लिए पैसे जुटाए, जिसे पिंजरे में रखा गया। लेकिन बुधवार को चोरों ने उसे भी चुरा लिया। अब परेशान गाँव वालों ने पिंजरा हटाने का फैसला ले लिया है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !