जयपुर: राज्य जीएसटी की प्रवर्तन शाखा ने जयपुर एयर पोर्ट पर एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते भारी संख्या में ज्वैलरी जवाहरात आदि जब्त किए है। विभाग की इस कार्यवाही से जयपुर के कई नामी ज्वैलर्स में ह*ड़कंप मच गया है। मुख्य आयुक्त कर विभाग कुमार पाल गौतम के निर्देश पर स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन शाखा–I ने दिनांक 06 जनवरी को कार्रवाई करते हुए हवाई कार्गो के माध्यम से की जा रही करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा किया है।
प्रवर्तन दल को कोलकाता से जयपुर तक बिना वैध दस्तावेजों के बुलियन, नेचुरल डायमंड, सोना एवं हीरा ज्वैलरी के अ*वैध परिवहन और व्यापार की गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई थी। इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए विभाग की टीम ने कई दिनों तक लगातार निगरानी कर संपूर्ण अंतरराज्यीय नेटवर्क की गहन पड़ताल की और कार्रवाई की सटीक रणनीति तैयार की।
रणनीति के तहत जैसे ही घरेलू हवाई अड्डे से कूरियर के माध्यम से सोना-हीरा ज्वैलरी से भरे पार्सल रवाना किए गए, प्रवर्तन दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें घेराबंदी कर बिना दस्तावेजों के मंगवाया गया माल जब्त कर लिया। विभाग द्वारा जब्त की गई ज्वैलरी का बाजार भाव से मूल्यांकन करवाया जा कर पेनल्टी राशि वसूल की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
