Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गूगल भारत में बनाएगा अमेरिका से बाहर सबसे बड़ा एआई डेटा हब

नई दिल्ली: गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट भारत में एक नया एआई डेटा हब बनाने के लिए 15 अरब डॉलर का निवेश करेगी। गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कूरियन ने मंगलवार को दिल्ली में बताया कि अमेरिका से बाहर दुनिया में निवेश किया जाने वाला यह सबसे बड़ा एआई हब है। गौतम अदानी ने बताया कि अदानी ग्रुप इस प्रोजेक्ट में गूगल के साथ साझेदारी कर रहा है।

Google to build largest AI data hub outside US in India

उन्होंने एक्स पर लिखा है कि विशाखापत्तनम में भारत के सबसे बड़े एआई डेटा सेंटर कैंपस को बनाने में गूगल के साथ साझेदारी पर गर्व है। उन्होंने आगे लिखा है कि डीप लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क ट्रेनिंग और बड़े पैमाने पर एआई मॉडल इनफ़ेरेंस के लिए जरूरी टीपीयू और जीपीयू-आधारित कंप्यूटिंग क्षमता इस फेसिलिटी में होगी। इसके साथ ही यह एक ऐसा एआई इकोसिस्टम तैयार करेगी जो भारत के प्रमुख क्षेत्रों-स्वास्थ्य, कृषि, लॉजिस्टिक्स और फाइनांस-में एआई-आधारित समाधान विकसित करने को गति देगा।

यह फेसिलिटी विशाखापत्तनम में बनेगी और 12 देशों में फैले गूगल के एआई सेंटर्स के ग्लोबल नेटवर्क का हिस्सा होगी। थॉमस कूरियन ने यह भी कहा कि यह निवेश अगले पांच सालों के दौरान किया जाएगा। यह घोषणा ऐसे दौर में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी कंपनियों से घरेलू निवेश बढ़ाने का दबाव डाल रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !

WordPress database error: [User 'kotalxkr_vikalp' has exceeded the 'max_questions' resource (current value: 1)]
SELECT option_value FROM vikalp_options WHERE option_name = 'tie_token_2819356' LIMIT 1

Sahifa Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.