बांग्लादेश: बांग्लादेश के गोपालगंज में बुधवार को नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) की रैली में हुई हिं*सा में कम से कम चार लोगों की मौ*त हो गई है। बीबीसी बांग्ला के अनुसार अंतरिम सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि हिं*सा में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी।
वहीं, एनसीपी के संयोजक नाहिद इस्लाम ने हिं*सा में शामिल लोगों को 24 घंटों में गिर*फ्तार करने की मांग की है। एनसीपी ने घोषणा की है कि गुरुवार को देशभर में उनका विरो*ध प्रद*र्शन होगा। स्थिति को देखते हुए गोपालगंज में गुरुवार की शाम 6 बजे तक क*र्फ्यू लगा दिया गया है। शहर में सुरक्षाकर्मी गश्त लगा रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
