मुंबई: फिल्म अभिनेता गोविंदा को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद रात एक बजे उन्हें जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा ने मीडिया से बात की है। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें क्या हुआ था तो उन्होंने थकान को कारण बताया।
गोविंदा ने कहा कि ज्यादा मेहनत से थकान हो गई थी। योग-प्राणायाम अच्छा है, हैवी एक्सरसाइज थोड़ा मुश्किल काम है। मैं कोशिश कर रहा हूं पर्सनाल्टी ज्यादा अच्छी हो जाए। मुझे ऐसा लगता है कि योग, प्राणायम करें, वही अच्छा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
