डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम के विरुद्ध दर्ज आपराधिक शिकायत को रद्द करने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है।

आदेश में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले साल अक्टूबर में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया था। जिसको सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा कि पंजाब सरकार की याचिका में कोई मेरिट यानी योग्यता नहीं है कि उसे सुना जाए।।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया