Saturday , 7 March 2026
Breaking News

हज यात्रा-2025 : ट्रेनर्स 13 दिसम्बर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

जयपुर: हज यात्रा-2025 में चयनित हज यात्रियों को हज अरकान, व्यवस्थागत निर्देशों एवं संबंधित गतिविधियों की जानकारी दिये जाने हेतु ट्रेनर्स की ट्रेनिंग के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 13 दिसम्बर, 2024 तक आंमत्रित किये गये हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट ttps://hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध है। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी अबु सुफियान चौहान ने बताया कि ट्रेनर के आवेदन हेतु अभ्यर्थी के लिए कक्षा 12वीं अथवा समकक्ष पास होना तथा सूचना प्रोद्यौगिकी का ज्ञान आवश्यक है।

 

Haj Yatra-2025 Trainers can apply online till 13 Dec in Rajasthan

 

 

आवेदक कम से कम एक बार हज किया हो, पिछले 05 वर्ष के दौरान हज करने वाले अभ्यर्थियों को वरियता दी जाएगी। आवेदक के खिलाफ न्यायालय में कोई अपराधिक मामला दर्ज न हो। वह अंग्रेजी, उर्दू, हिन्दी एवं स्थानीय भाषा में वार्तालाप करने में दक्ष हो तथा उसे हज, उमरा के अरकान एवं यात्रा संबंधित सभी गतिविधियों का पूर्ण ज्ञान हो। आवेदक का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य होना तथा प्रशिक्षण कार्य में सक्षम होना अनिवार्य है।

 

 

 

 

वह सामूहिक रूप से हज यात्रियों को भाषण एवं संबोधन करने में सक्षम हो। उसे कम्प्यूटर का बेसिक ज्ञान हो एवं वाट्सएप, ई-मेल पर मैसेज के जरिये सूचनाएँ भेजने में सक्षम हो। आवेदक को हज सुविधा ऐप पर कार्य करने का ज्ञान आवश्यक है। आयु सीमा 30 नवम्बर, 2024 तक 25 से 60 वर्ष रखी गई है। हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर अंतिम चयन किया जाएगा।

 

 

 

ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति मय शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, हज/ उमराह का वीजा एवं संबंधित दस्तावेजों की प्रति संलग्न कर दिनांक 17 दिसम्बर, 2024 तक कमरा नं. 1106, प्रथम तल मुख्य भवन, शासन सचिवालय को कार्यालय समय पर पहुँचाया जाना आवश्यक है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !