Thursday , 22 October 2026
Breaking News

9वीं से 12वीं कक्षा के अभ्यर्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 11 दिसंबर से, 1.52 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा 

बीकानेर:- जिला समान परीक्षा योजना के तहत शिक्षा सत्र 2023-24 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल गत मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। बीकानेर जिले के 1027 स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं कक्षा के 1.52 लाख विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 11 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

 

अर्द्धवार्षिक परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पारी में सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे और दूसरी पारी में दोपहर 1:15 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 10वीं कक्षा की सभी परीक्षाएं पहली पारी में और 9वीं कक्षा के सभी पेपर दूसरी पारी में होंगे। जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं विषयवार दोनों पारियों में आयोजित की जाएगी।

 

 

Half-yearly examination of candidates from 9th to 12th from December 11

 

 

10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के प्रश्न पत्र बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर तैयार किए जाएंगे तथा शत – प्रतिशत पाठ्यक्रम में से प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि 9वीं और 11वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 70 फीसदी पाठ्यक्रम में से प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षाएं स्कूली स्तर पर ही करवाई जाएगी। 13 दिन की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद 25 दिसंबर से राज्य के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां शुरू होंगी। स्कूल वापस 6 जनवरी को खुलेंगे।

 

विद्यार्थियों को 3:15 घंटे में हल करना होगा प्रश्न पत्र:-

विद्यार्थियों को अर्धवार्षिक परीक्षा का प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3:15 घंटे का समय मिलेगा। शिक्षा विभाग ने प्रश्न पत्र में पूछे जाने वाले प्रश्नों का पैटर्न भी जारी कर दिया है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बहु वैकल्पिक, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, निबंधात्मक प्रश्नों को शामिल किया जाएगा। जिला समाज परीक्षा योजना के तहत होने वाली 9वीं से 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

 

 

परीक्षा दो पारी में आयोजित की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही होगी। जिले के प्राइवेट स्कूलों को प्रश्न पत्र का वितरण संबंधित संकुल विद्यालय से किया जाएगा। प्रश्न पत्रों का वितरण अगले महीने होगा। भारती शर्मा, संयोजक, जिला सम्मान परीक्षा योजना ब्लॉकवार 10 वितरण केंद्र गठित अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों के वितरण के लिए ब्लॉकवार 10 वितरण केंद्र गठित किए गए हैं।

 

बीकानेर शहरी क्षेत्र के स्कूलों को प्रश्न पत्र सिटी स्कूल तथा बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के प्रश्न पत्र महारानी स्कूल से वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को ब्लॉकवार गठित केंद्रों से प्रश्न पत्र प्राप्त करने होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !