Thursday , 23 April 2026
Breaking News

हल्ला बोल आंदोलन की शुरुआत कल से, एसडीएम कपिल शर्मा ने किया पोस्टर विमोचन 

न्यू पेंशन स्कीम एंप्लाइज फैडरेशन ऑफ राजस्थान (एनपीएसईएफआर) की सवाई माधोपुर जिला इकाई ने आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से 18 दिसम्बर से प्रस्तावित हल्ला बोल आंदोलन को सफल बनाने हेतु संगठन के प्रदेश सचिव विनोद बारवाल के नेतृत्व में सम्पर्क किया।
संगठन के जिला आईटी प्रभारी  ओम प्रकाश मीना ने बताया कि संगठन इसके लिए चरणबद्ध तरीके से गतिविधियां चलायेगा। 18 दिसंबर को” हल्ला बोल आंदोलन” की शुरुआत करते हुए प्रदर्शन के साथ जिला मुख्यालय पर अम्बेडकर सर्किल से कलेक्ट्रेट तक हल्ला बोल रैली का आयोजन किया जायेगा।
Halla Bol program started from tomorrow, SDM Kapil Sharma released the poster in sawai madhopur
इसके बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को राजस्थान सिविल सेवा पेंशन नियम 1996 लागू करने व राजस्थान सिविल सेवा पेंशन नियम 2005 को निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जायेगा। कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में सम्पर्क के दौरान उपजिला कलेक्टर कपिल शर्मा ने हल्ला बोल कार्यक्रम का विमोचन भी किया।
सम्पर्क के दौरान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ (राजस्व) के जिलाध्यक्ष सीयाराम शर्मा ने जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों के लिए नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुनः पुरानी पेंशन योजना बहाली आन्दोलन व हल्ला बोल कार्यक्रम को पूर्ण समर्थन देने का विश्वास दिलाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !