Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

दो बैरक वाली जिला जेल में भरे हैं क्षमता से अधिक बंदी

सवाई माधोपुर कि जिला जेल एक तो मात्र दो बैरको मे चल रही है ऊपर से इस जेल मे क्षमता से दुगने बंदी भरे हुए है। हिंदुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट राजेंद्र सिंह तोमर राजा भईया ने सवाई माधोपुर के जिला जज, जिले कि विधिक सेवा प्राधिकारण कि सचिव, जिला कलेक्टर व आईजी जेल मुख्यालय को शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

 

राजा भैया ने बताया कि अपने किसी केस के सिलसिले मे सवाई माधोपुर प्रवास के दौरान एक समाचार पत्र मे खबर पढ़ी थी कि जिला विधिक सेवा प्राधिकारण सचिव ने जिला जेल का दौरा किया था जिसमे उन्हें जेलर ने बताया कि जेल में मात्र दो पुरुष और एक महिला बैरक है। वर्तमान मे जेल मे 111 बंदी निरुद्ध है। जिनमें 9 बंदी सजा प्राप्त है। राजा ने बताया कि इस जेल में जेल मुख्यलय के आदेश और नियमानुसार मात्र 65 बंदियों के रखने की क्षमता है।

 

 

There are more prisoners in the district jail with two barracks in sawai madhopur

 

परन्तु इस छोटी सी जेल मे अक्सर क्षमता से दुगने बंदी भरे रहते हैं। जेल मुख्यालय या जिला प्रशासन बंदियों की थोड़ी क्षमता बढ़ने पर बंदियों को दूसरी जेल मे ट्रांसफर नहीं करता है। अधिक जनसंख्या होने पर बंदियों को रहने सहने सोने उठने बैठने व नहाने धोने मे भी परेशानी होती है। कई बार इन्ही समस्याओं को लेकर बंदी आपस मे झगड़ा भी कर बैठते है और ये बंदियों के मानवाधिकारों का भी उलंघन है।

 

 

 

संबंधित जेल कर्मचारी भी इस समस्या से रोज जूझते है कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देता। शिकायत के बारे में बताते हुए राजा भईया ने बताया कि छोटे केस वाले बंदियों को क्षमता अनुसार इस जेल मे रखना चाहिए जिनकी जमनते जल्दी होने कि संभावना हो और बड़े केस वाले बंदियों को जनअधिक होने पर तुरंत नियमानुसार दूसरी बड़ी जेलों मे भेजने कि व्यवस्था होनी चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !