कर्नाटक: कर्नाटक के हासन जिले में एक महीने में ही 18 लोगों की हार्ट अटै*क से मौ*त हो गई है। हार्ट अ*टैक से म*रने वालों में 18 से 40 साल के युवा शामिल हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने इसे लेकर जांच का आदेश जारी कर दिया है। यह जांच जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च के निदेशक के नेतृत्व में की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने सीएनएन न्य़ूज 18 से बातचीत करते हुए कहा कि इस बात की जैसे ही हमें जानकारी हुई, हमने जांच के आदेश जारी कर दिए। हम यह जानना चाहते हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है? उन्होंने बताया कि एक महीने में 18 लोगों की हार्ट अ*टैक से मौ*त हुई है। एक ही जिले में हार्ट अ*टैक से इतनी अधिक मौ*तें होना चिंताजनक है। ये सभी मौ*तें एक ही जिले हासन में हुई हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
