उत्तर प्रदेश: हाथरस पुलिस ने सीरियल रे*प के आरोप में एक प्रोफेसर को गिर*फ्तार किया है। रजनीश कुमार हाथरस के एक डिग्री कॉलेज में भूगोल विभाग में प्रोफेसर थे। उन पर यौ*न शो*षण का आरोप है। पुलिस ने उन्हें 19 मार्च को प्रयागराज से गिर*फ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रोफेसर ने छात्राओं के साथ शारीरिक सं*बंध बनाकर उन्हें प्रता*ड़ित करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने बताया कि कई वर्षों से प्रोफेसर रजनीश कुमार छात्राओं और महिलाओं को ब्लै*कमेल करते आ रहे थे। उन पर हिडन कैमरे से छात्राओं के वीडियो बनाकर उनके यौ*न शो*षण का आरोप है। इस बात का पता तब चला कि राज्य महिला आयोग की एक गुमनाम चिट्ठी मिलने के बाद इस बात की जांच की गई। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन महिला आयोग के पास एक केस आया था। मैंने त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया था।
अब पुलिस ने गिर*फ्तार किया है, ये संतोष की बात है। हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि 13 मार्च को एक पत्र सीडी के साथ मिला था, जिसके बाद इसकी जांच की गई थी। मामला सही पाया गया था। पुलिस ने बताया कि एएसपी की अगुआई में तीन टीम का गठन किया गया था। इन टीमों की मदद से रजनीश कुमार को गिर*फ्तार किया गया है।