नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बुधवार शाम तेज आंधी और फिर बारिश होने से कई जगह से घटना की खबर सामने आई है। तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिरने और बिजली के तार टूटने से लोग ज्यादा प्रभावित हुए है। तूफान के चलते राजधानी में कई जगह पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई इलाकों में यातायात बाधित हुआ और मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
साथ ही दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के विमान को बुधवार को आपात स्थिति में श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतारा गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विमान ओलावृष्टि की चपेट में आ गया। इसके चलते पायलट ने श्रीनगर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपात स्थिति की जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि विमान बाद में सुरक्षित रूप से लैंड कर गया है। विमान में 227 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
