तमिलनाडु: तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका के चलते कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने चेन्नई और आस पास के जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश दे दिये हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में दक्षिण पश्चिम में बना दबाव गहरा गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बुधवार को यह दबाव उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चक्रवात का रूप ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु और आस पास बारिश गुरुवार तक जारी रह सकती है। फिलहाल चेन्नई में लगातार बारिश हो रही है। प्रशासन ने मछुआरों को समंदर में अंदर जाने से मना किया है। कम से कम दो जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश अगले शुक्रवार तक जारी रह सकती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
