मुंबई: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है और सड़कें प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश की चेतावनी के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय लिया है।
बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे के बीच मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
