Sunday , 8 March 2026
Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश के बाद एक-दूसरे पर हम*लावर बीजेपी और आप

नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश के कारण जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव के साथ-साथ लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने एक-दूसरे पर निशाना साधा है। एक ओर आम आदमी पार्टी ने विभिन्न इलाकों में जलभराव और लोगों को हो रही दिक्कतों का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसके लिए पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

Heavy rains Delhi BJP AAP Politics News 02 May 25

आप नेता संजय सिंह बोले- सीएम के दावों की पोल खुली:

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट किया है कि दिल्ली में तीन इंजन की सरकार का हाल देखिए पहली ही बारिश में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। संजय सिंह ने सीएम रेखा गुप्ता का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि पहली ही बारिश में सीएम के दावों की पोल खुली। इस वीडियो क्लिप में सीएम ने एक चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि दिल्ली में जहां पहले पानी भरता था, उसकी व्यवस्था की गई है, जिसका असर 2025 में ही दिखने लगेगा।

सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- समय लगेगा:

बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव और जाम की समस्या पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये बीमारी हमें जो पिछली सरकार से मिली है, इसका इलाज होने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की मुख्यमंत्री खुद उन रास्तों से होती हुई आ रही है, जहां दिल्ली के हजारों लोग ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। इन अव्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए सरकार तत्पर है। अधिकारी काम कर रहे हैं और प्रशासन दुरुस्त है। समय के साथ इन सभी व्यवस्थाओं को ठीक करना हमारी जिम्मेदारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !