हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं राजस्व विभाग के विशेष सचिव डीसी राणा ने बताया है कि बारिश से अब तक 30 लोगों की मौ*त हो गई है और 34 लोग लापता हैं। डीसी राणा ने बताया कि 19 जून को हिमाचल प्रदेश में मानसून आया था। इसके बाद लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को मंडी जिले में दस लोगों की मौ*त हो गई है।
उन्होंने बताया कि 29 और 30 जून को पूरे क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों से बादल फटने और तबाही की खबर आई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में बाढ़ आ गई है। इसलिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
