Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कोलकाता में भारी बारिश से कई जगह जलभराव

कोलकाता: कोलकाता में बीती रात भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने कहा कि चौबीस घंटे में शहर में 251 मिलीमीटर बारिश हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक करंट लगने से 7 लोगों की मौ*त हो चुकी है। बारिश की वजह से मंगलवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सड़कों में पानी भरने से शहर में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर मेट्रो सेवा रोक दी गई है या धीमी गति में चल रही है।

Heavy rains in Kolkata cause waterlogging at many places

रेल और हवाई सेवा पर भी असर पड़ा है। कई इलाकों की बिजली कट गई है और घरों में पानी भी घुस आया है। एयर इंडिया और इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया ने एक्स पर जानकारी दी है कि भारी बारिश की वजह से कोलकाता आने और जाने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। इसके साथ ही एयरलाइन्स ने एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

इंडिगो ने भी अपने यात्रियों से यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है। कोलकाता में इस हफ्ते शुरू हुए दुर्गा पूजा के त्योहार पर भी बारिश से असर पड़ा है। कई पंडालों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार तक पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !