नेपाल: नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने से कम से कम 19 लोगों की मौ*त हुई है। नेपाल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी है। नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (एनईए) ने बीबीसी नेपाली सेवा को बताया कि अलग-अलग घटनाओं में अब तक आठ लोगों के लापता होने की जानकारी है, जबकि 11 लोग घायल हैं। एनईए ने बताया कि म*रने वाले लोगों में से 14 लोगों की मौ*त इलम में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की चपेट में आने से हुई है।
एनईए के प्रवक्ता शांति महत ने बीबीसी को बताया कि इलम में भूस्खलन से चौदह लोगों की मौ*त हो गई है और खोतांग में एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौ*त हो गई है। इसी तरह उदयपुर में एक अन्य व्यक्ति की नदी में डूबने से मौ*त हो गई है। रौतहट जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौ*त हो गई है। एनईए के अनुसार इन आपदाओं से हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सरकार ने कोशी, मधेश, बागमती, गंडकी और लुम्बिनी प्रांतों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है और लोगों को आपदाओं से बचने के लिए चेतावनी जारी की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
