अमेरिका: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में गुरुवार को हडसन नदी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौ*त हुई है। मृ*तकों में 1 पायलट और 5 यात्री शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में पर्यटकों का एक परिवार था, जिसमें तीन बच्चे थे। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि पांच लोगों का ये परिवार स्पेन से था।
न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जब तक मृ*तकों के परिवारों को सूचित नहीं किया जाता, पीड़ितों की पहचान जारी नहीं की जाएगी। इस दुर्घटना का जो वीडियो फ़ुटेज सामने आया है, उसमें हेलीकॉप्टर आसमान से उल्टा गिरते हुए हडसन नदी में क्रैश होता नजर आ रहा है। हेलीकॉप्टर ने डाउनटाउन स्काईपोर्ट से उड़ान भरी थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
