जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नेपाल में हुई हिं*सा को हृदय विदारक बताते हुए कहा है कि वहां उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार वहां रह रहे राजस्थानी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर मौजूदा हालात की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय में विशेष सेल स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार प्रत्येक देशवासी की सुरक्षा तथा सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने नेपाल में रह रहे सभी प्रवासी राजस्थानियों से अपील की कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के सतत संपर्क में बने रहें और भारत सरकार द्वारा जारी की जा रही एडवाइजरी का पालन अवश्य करें।
नेपाल में रह रहे भारतीय मदद के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून-व्यवस्था कार्यालय में स्थापित विशेष सेल में 24×7 हेल्पलाइन नम्बर 0141-2740832 तथा 0141-2741807 पर सम्पर्क कर सकते हैं। व्हाट्सएप नंबर 9784942702 पर भी मदद के लिए सम्पर्क किया जा सकता है।
Tags Helpline Number Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Latest News Latest News Updates Latest Updates Nepal Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Rajasthanis Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …
घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा
जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …
5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
